
▪️मुंबई। लायंस क्लब ऑफ मुलुंड की ओर से मुलुंड पश्चिम स्थित लायंस स्पोर्ट्स पवेलियन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मोती पहचान ट्रस्ट संचालित शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल की सोशल साइंस शिक्षिका सुनीता वीरेंद्र मिश्रा को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान दसवीं कक्षा के 80 मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान के बाद सुनीता मिश्रा ने प्रिंसिपल वर्षा देशपांडे, अपने संस्थान और लायंस क्लब के प्रति आभार जताया। मुख्य अतिथि लायन भरत दत्त और विशिष्ट अतिथि के. एन. नायर रहे। क्लब अध्यक्ष लायन राजेश ठक्कर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में क्लब सचिव पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमैया और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन बिपिन नाइक का विशेष योगदान रहा।
