
▪️मुंबई। अंधेरी पश्चिम स्थित लक्ष्मी बिजनेस पार्क के ‘फनकार’ स्टूडियो में ‘बिग बैड क्रिएटर्स’ की ओर से श्रीकृष्ण भक्ति, साहित्य, संगीत और शायरी से सजी सांस्कृतिक महफिल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भक्त कवि श्री दास नारायण के लेखन पर प्रो. दयानंद तिवारी और वीरेंद्र याज्ञिक ने विमर्श किया। पंडित मुस्तफा आरिफ की ‘गीता भारती के मुक्तकों में गायन पक्ष’ पर संगीताचार्य विवेक प्रकाश ने विचार रखे। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की अध्यक्षता गीतकार-शायर नवाब आरजू ने की, जबकि कमर हाजीपुरी ने संचालन किया। आरिफ महमूदाबादी, अनिल गौड़, फैज लखनवी, ताबिश रामपुरी, यूसुफ यलगार, श्रुति भट्टाचार्य, अराफात महमूद, रास बिहारी पांडेय, जुबैर राही और अज़हर हुसैन ‘अज़हर’ ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर पूर्व डीसीपी प्रदीप सोनावाने, सुशील योगी, छाया साखरे व रचना वर्तक, समरजीत, रहमत अली, रेखा चौधरी और मोहम्मद अबुल कलाम राईन उपस्थित रहे। संगीतकार पद्मश्री अली गनी की गायकी विशेष आकर्षण रही। आयोजक शामी एम. इरफान और पंडित सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने आभार जताया।
