- मुंबई । पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2026 का अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार को प्रदान किया गया। जनसत्ता और हिन्दुस्तान से जुड़े रहे नवीन कुमार को यह सम्मान अंजुमन बाशिन्दगान-ए-बिहार (मुंबई) की ओर से आयोजित समारोह में बिहार के ढाका (पूर्वी चंपारण) विधानसभा क्षेत्र के विधायक फैसल रहमान ने प्रदान किया। कुर्ला पश्चिम स्थित एएफ इंटरनेशनल होटल में 4 अक्टूबर को आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया।

संस्था की ओर से करीब 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी अवार्ड, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह, बैग और कुछ विद्यार्थियों को नकद राशि प्रदान की गई। अंजुमन बाशिन्दगान-ए-बिहार की धारावी शाखा के अध्यक्ष अकील नय्यर शेख ने बताया कि संस्था 48 वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
समारोह में विधायक ज्योति गायकवाड, प्रधान आयकर आयुक्त रविशंकर श्रीवास्तव, कस्टम आयुक्त असलम हसन और बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारी कैप्टन नलिन पांडेय ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
