
▪️मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में रविवार, 11 अक्टूबर को विभिन्न अभियांत्रिकी एवं रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मेन लाइन और हार्बर लाइन की लोकल रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील नीला ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।
- मेन लाइन पर माटुंगा से मुलुंड के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 11.05 से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सुबह 10.14 से दोपहर 3.32 बजे तक चलने वाली डाउन धीमी लोकल को तेज लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी। इसी तरह ठाणे से सुबह 11.07 से दोपहर 3.51 बजे तक चलने वाली अप धीमी लोकल को भी तेज लाइन पर चलाया जाएगा। दोनों दिशाओं की ट्रेनें गंतव्य तक लगभग 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।
- हार्बर लाइन पर सीएसएमटी से चुनाभट्टी और बांद्रा की ओर डाउन लाइन पर सुबह 11.40 से शाम 4.40 बजे तक तथा अप लाइन पर सुबह 11.10 से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर, पनवेल, बांद्रा और गोरेगांव जाने वाली तथा इन क्षेत्रों से सीएसएमटी आने वाली निर्धारित लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।
- ब्लॉक के दौरान पनवेल-कुर्ला के बीच प्लेटफॉर्म नंबर 8 से 20 मिनट के अंतराल पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रांस-हार्बर और उरण मार्ग की सेवाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति होगी। रेलवे प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
