- 18 अक्टूबर को विशेष होम-हवन का आयोजन
- दिनेश राव और तन्वी राव ने सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की

▪️मुंबई।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मालाड पश्चिम के चिंचोलीबंदर स्थित जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ नवरात्र उत्सव मनाया जा रहा है। जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह उत्सव इस बार अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिनेश राव तथा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की युवा नेतृत्वकर्ता तन्वी राव के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
नवरात्र उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। दो दशकों से आयोजित हो रहा यह उत्सव क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ने का विशेष अवसर बन गया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राव ने बताया कि नवरात्र उत्सव के अंतर्गत 18 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3 बजे विशेष होम-हवन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए आम लोगों भी विशेष आमंत्रण दिया गया है।
• दिनेश राव और गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की युवा नेतृत्वकर्ता तन्वी राव ने भक्तों से सपरिवार और मित्रों के साथ मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा परमेश्वरी के दर्शन करने तथा तीर्थ-प्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।
मालाड पश्चिम के चिंचोलीबंदर स्थित जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में आयोजित यह 20वां नवरात्र उत्सव भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा का संगम है। नवरात्र के इन पावन दिनों में मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच मां की आराधना और उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है।
