● दहिसर में लोकगीतों पर झूमेंगे लोग

मुंबई।
‘बयार मित्र परिवार’ की ओर से आज शाम लोकगीतों का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ‘कजरी बयार’ नामक इस कार्यक्रम में कजरी के अलावा उत्तर भारत के अन्य लोकगीतों की झलक देखने को मिलेगी।
बता दें प्रति वर्ष होने वाले ‘बयार’ की कजरी के इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आलता (महावर) और चूड़ियों के अलावा झूले की भी व्यवस्था रहती है। कार्यक्रम में समाज की माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहती हैं। इस आयोजन में ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिलती है।
दहिसर पूर्व स्थित क्रिस्टल प्राइड हॉल (राजश्री थियेटर प्रांगण) में यह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा स्थानीय व आसपास के विधायक भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। प्रसिद्ध गायक व संगीतकार सुरेश शुक्ल और उनके साथी अपने कर्णप्रिय आवाज में लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।
‘बयार मित्र परिवार’ के संयोजक द्वय अनिल मिश्र व सूर्यकांत उपाध्याय के साथ रमापति उपाध्याय, उमेंद्र मिश्र, सतीश दुबे, अरविंद मिश्रा, डॉ ब्रजेश पांडेय, एडवोकेट अशोक मिश्रा, अरविंद तिवारी, संतोष मिश्रा, नीरज उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, हरि मिश्र, रविंद्र उपाध्याय और प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ बेंडिगो-ऑस्ट्रेलिया के अजय मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार श्रीश उपाध्याय, भगवती मिश्रा और राजकिशोर तिवारी का विशेष योगदान है।