● 5 मिनट में तय होगी 1 घंटे की दूरी

मुंबई।
मुंबई मनपा को मढ आइलैंड को वर्सोवा से जोड़ने वाले केबल-स्टे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय से बहुप्रतीक्षित मंजूरी मिल गई है। यह प्रस्ताव 10 साल पहले रखा गया था।
फ्लाईओवर बनने के बाद, जहां अभी सीधी सड़क कनेक्टिविटी नहीं है, वहां यात्रा का समय 45-60 मिनट से घटकर सिर्फ 5 मिनट रह जाएगा। परियोजना की लागत अब 2,395 करोड़ रुपये तय की गई है, जो पहले के अनुमानित 1,800 करोड़ से 33 प्रतिशत ज्यादा है।
मनपा अधिकारियों के अनुसार लागत में वृद्धि बाजार दरों, श्रम शुल्क, सामग्री मूल्य और जीएसटी के कारण हुई है। सभी प्रमुख अनुमति मिल चुकी है और अब अगला कदम बॉम्बे हाईकोर्ट की अनुमति लेना है।