● 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसमें 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC से प्रमाणित फिल्मों को शामिल किया गया। 2023 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद सफल रहा, जिसमें पठान, एनिमल, 12वीं फेल, OMG 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी जैसी चर्चित फिल्में शामिल रहीं। बता दें कि 33 साल में पहली बार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है। दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान किया गया जिसमें विक्रांत मैसी को भी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
दक्षिण भारतीय सिनेमा ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया सीता रामम, बलागम (तेलुगु), जेलर, लियो (तमिल) और 2018: एवरीवन इज़ अ हीरो, इरट्टा (मलयालम) जैसी फिल्मों ने सफलता पाई।
प्रमुख विजेता सूची इस प्रकार रही-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) व विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
मेकअप व कॉस्ट्यूम डिज़ाइन – सैम बहादुर
साउंड डिज़ाइन – एनिमल
महिला प्लेबैक सिंगर – जवान
पुरुष प्लेबैक सिंगर – बेबी
स्पेशल मेंशन – एनिमल के री-रिकॉर्डिंग मिक्सर एम.आर. राधाकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – भगवंत केसरी
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म – वश
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता (असम)