
मूलांक 2 के लोग चंद्रमा से संचालित होते हैं। ये प्रायः भावुक और मूडी स्वभाव के देखे गए हैं। मूलांक 2 वाले अकेले रहना पसंद नहीं करते। ये लोग किसी को दुख में नहीं देख सकते और जल्दी किसी का दिल नहीं तोड़ते। खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं, लेकिन पेट की समस्या इन्हें बनी रहती है। घूमने-फिरने के भी ये अत्यधिक शौकीन होते हैं। चंद्रमा का अंक होने के कारण इनका मन अत्यंत चंचल होता है। दूसरों के लिए इन्हें काफी त्याग करना पड़ता है। ये लोग मन से अत्यंत निर्मल होते हैं।
मूलांक 2 वाले व्यक्ति कौन?
मूलांक 2 का अर्थ है जो भी व्यक्ति किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेता है, वह मूलांक 2 के अंतर्गत आता है।