
गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में बीते पांच वर्षों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मई 2024 में कराई गई नवीनतम शेर जनगणना के अनुसार राज्य में अब शेरों की कुल संख्या 891 पहुंच गई है, जो 2020 में 674 थी। इस प्रकार शेरों की संख्या में 217 की बढ़ोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि शेर अब केवल गिर के जंगलों तक सीमित नहीं हैं बल्कि सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों में भी फैले हुए हैं। इनमें जंगलों के साथ-साथ तटीय और गैर-जंगल क्षेत्र भी शामिल हैं। साथ ही शेरों के रहवास क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है, जो उनके संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।