
मूलांक 3 गुरु (बृहस्पति) को दर्शाता है और यह गुरु का अंक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, वे मूलांक 3 के व्यक्ति कहलाते हैं।
मूलांक 3 वाले लोग हंसमुख स्वभाव के, बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं। इस अंक को हैप्पी-गो-लकी अंक भी कहा गया है। इनके जीवन में प्रायः दो बार ब्रेकअप अवश्य होता है। ये लोग अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ और धार्मिक होते हैं। अत्यधिक बुद्धिमत्ता के कारण कभी-कभी इनमें अहंकार भी आ जाता है।
भगवान से डरने वाले और अपने धर्म-कर्म पर चलने वाले ये लोग प्रायः आर्थिक रूप से संपन्न रहते हैं। घूमने-फिरने और खाने-पीने के शौकीन होते हैं।
मूलांक 3 वालों के लिए शुभ रंग – पीला
शुभ रत्न – सिट्रीन (Citrine) अर्थात सुनहला