
ठाणे-घोड़बंदर रोड स्थित श्री संकल्प बिल्डिंग के निवासी वीरेंद्र तिवारी के घर गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना हुई। पंडित द्वारा विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर वीरेंद्र तिवारी व नीलम तिवारी को संकल्प दिलवाया गया और प्रतिमा का पट खोला गया। इसके बाद हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुधा तिवारी, विजय पांडेय, अंकुर आर. पाठक, नेहा पांडेय, गुड़िया तिवारी, आदित्य तिवारी ‘गन्नू’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ (पत्रकार), प्रीति त्रिपाठी, आस्था पांडेय, आयुष तिवारी, रिशु तिवारी, आयु तिवारी एवं विनायक त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।