
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कंपनी बाग के एक आम के पेड़ पर 121 विभिन्न किस्मों के आम उगाए गए हैं। यह उपलब्धि 2016 में शुरू किए गए ग्राफ्टिंग (कलमकारी) प्रयोग का परिणाम है। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य किसानों को आम की नई किस्मों से परिचित कराना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
अलग-अलग किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, सैंसेशन, रटौल, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जालोनिया, गोला बुलंदशहर, लरन्कू, एलआर स्पेशल, आलमपुर बेनिशा, असौजिया देवबंद समेत 121 किस्म के आम लगते हैं।