● योगीराज भारतेंदु को गुजरात में सम्मान

आनंद (गुजरात)।
ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज को गुजरात में सम्मानित किया गया। वे श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर (मुंबई) के संस्थापक तथा अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी, योग प्रमुख – महाराष्ट्र प्रदेश हैं।
यह सम्मान महावैद्य चिकित्सक शिरोमणि श्री हरिनाथ झा (संस्थापक – आयुर्वेद संकुल, आनंद) ने प्रदान किया। इस अवसर पर उनके अनुज वैद्यराज श्री शशिनाथ महेंद्र झा (संस्थापक – नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर, नाडियाड) भी उपस्थित रहे।
आयुर्वेद संकुल : सेवा का तीर्थ
श्री हरिनाथ झा ने आयुर्वेद संकुल, आनंद को अपने जीवन का ध्येय बनाकर स्थापित किया। यहाँ भगवान धन्वंतरि मंदिर, कल्पवृक्ष, आयुर्वेद ज्योत, वनौषधि पूजन और वैद्य वृद्धाश्रम जैसे अनूठे आयुर्वेदिक आयाम समाज को प्रेरणा देते हैं। देशभर के रोगी इसे ‘आयुर्वेद तीर्थ’ मानते हैं। वर्तमान में यह संस्थान उनके पुत्र डॉ. धन्वंतरि हरिनाथ झा के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है।
महावैद्य हरिनाथ झा का संदेश
सम्मान समारोह में श्री हरिनाथ झा ने कहा, ‘आयुर्वेद संकुल और नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर वर्षों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में सेवा प्रदान कर रहे हैं। अब योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज के नेतृत्व में ‘योगीराज योगी – भारत निरोगी’ मुहिम के साथ हम आयुर्वेद, योग और अध्यात्म के समन्वय से ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सेवा करेंगे।’

योगीराज भारतेंदु का वक्तव्य
योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने कहा, ‘योग, आयुर्वेद और अध्यात्म का संगम न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व को निरोगी और जागरूक बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। गुजरात का यह प्रवास, विश्वकल्याण का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।’
