
आलिया भट्ट बी-टाउन की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी भी फैंस की फेवरेट है। लेकिन 2023 में दिए गए एक इंटरव्यू ने उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना दिया था।
दरअसल, आलिया ने खुलासा किया था कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं और वे हटाने को कहते हैं। इस बयान के बाद रणबीर को ‘रेड फ्लैग’ कहा जाने लगा।
अब आलिया ने फिर इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश नहीं करूंगी जो मैं नहीं हूं। पब्लिक फिगर होने के नाते जिम्मेदारी होती है, लेकिन कभी-कभी जोश में कुछ भी कह देते हैं। मैं अपनी कमियों का भी जश्न मनाना चाहती हूं क्योंकि आज परफेक्ट दिखने का दबाव बहुत है।’