
जो लोग किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को पैदा होते हैं, वे मूलांक 7 के अंतर्गत आते हैं। मूलांक 7 ‘केतु’ का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक 7 वाले लोगों की आभास शक्ति अत्यधिक प्रबल होती है। ऐसे लोगों में विश्लेषणात्मक (Analytical) क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। मूलांक 7 के लोग प्रायः विदेश से जुड़े कार्य करते हुए देखे गए हैं। ये लोग बहुत सोच-विचार करते हैं और अपने ही विचारों में उलझे रहते हैं। यह अंक ध्यान (Meditation) और गूढ़ विद्या में विशेष रुचि रखने वालों का प्रतिनिधित्व करता है। अपने जीवन में सुधार लाने के लिए इन्हें हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
दिखने में ये लोग शांत स्वभाव के प्रतीत होते हैं, किंतु उनके मन में निरंतर बहुत कुछ चलता रहता है। किसी भी विषय का गहन विश्लेषण करने में ये निपुण होते हैं।