● सातों झीलों का जलस्तर 99 प्रतिशत भरा

■ मुंबई। मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सातों झीलों का जलस्तर लगातार हुई बारिश के बाद लगभग पूरा भर गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) के अनुसार इन जलाशयों में अब तक कुल 99.29 प्रतिशत पानी संग्रहित हो चुका है। इनकी संयुक्त क्षमता 14.37 लाख मिलियन लीटर है।
जानकारी के अनुसार मोडक सागर, तुलसी और विहार झीलें पूरी तरह भर चुकी हैं जबकि तानसा, अपर वैतरणा, मिडल वैतरणा और भातसा में भी 99 प्रतिशत से अधिक जलस्तर दर्ज किया गया है। पश्चिमी उपनगरों और दक्षिण मुंबई के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति तानसा और वैतरणा झीलों से होती है, वहीं भातसा, तुलसी और वहार झीलों से जुड़ा ‘भातसा सिस्टम’ पूर्वी उपनगरों को पानी पहुंचाता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शहर और उपनगरों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारों की भी संभावना जताई गई है।
