
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी अभियान चलाया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी 75 जिलों में एक साथ “सुरक्षित कार्यस्थल-सशक्त नारी” कार्यक्रम आयोजित किए।
इन आयोजनों का मकसद कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए 2013 के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और रोकथाम) अधिनियम की जानकारी देना था।
अभियान के तहत प्रतिभागियों और आमजन को बताया गया कि कार्यस्थलों पर सुरक्षित माहौल सिर्फ कानून का दायित्व नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
