
● पंडित धीरज मिश्र
अक्तूबर का महीना कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। गुरु के कर्क में गोचर से धन, शिक्षा और संतान सुख में वृद्धि होगी। मंगल का वृश्चिक में प्रवेश पराक्रम बढ़ाएगा जबकि सूर्य और बुध का तुला-वृश्चिक गोचर करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में नए अवसर देंगे। यह योग विशेष रूप से पांच राशियों के लिए कुछ खास रहेगा।
- मिथुन : तनाव कम होगा, करियर और वित्त में लाभ मिलेगा। दिवाली के बाद अच्छे अवसर खुलेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समय।
- कर्क : गुरु का गोचर भाग्यशाली सिद्ध होगा। परिवार में सौहार्द, धार्मिक रुचि और कारोबार में प्रगति मिलेगी। शुभ कार्यों का वातावरण बनेगा।
- वृश्चिक : हंस और रूचक योग से ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार। दांपत्य जीवन में संयम जरूरी। विवाह और प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय।
- मकर : व्यापार में लाभ, खासकर धातु और उपकरण से जुड़े काम में। नौकरी में बोनस या सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतुलित और सुखद रहेगा।
- मीन : गुरु की कृपा से साढ़ेसाती का असर कम होगा। मेहनत रंग लाएगी, भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार और प्रेम जीवन में तालमेल। धार्मिक यात्रा व अप्रत्याशित लाभ की संभावना।
