
नई दिल्ली। देश में आगामी समय में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना, मिजोरम और ओडिशा की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
जम्मू-कश्मीर: बडगाम और नगरोटा सीटें अक्तूबर 2024 से खाली हैं। बडगाम सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने छोड़ी थी जबकि नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई।
राजस्थान: अंता विधानसभा सीट कंवरलाल मीणा की सजा के बाद खाली हुई।
पंजाब: तरनतारन सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन से खाली हुई। प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, AAP से हरमीत संधू, कांग्रेस से करणबीर सिंह बुर्ज, भाजपा से हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर कौर रंधावा।
झारखंड: घाटसिला सीट विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई। झामुमो से उनके पुत्र सोमेश सोरेन संभावित उम्मीदवार हैं।
तेलंगाना: जुबली हिल्स सीट BRS विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन से खाली।
मिजोरम: डम्पा सीट MNF विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन से खाली।
ओडिशा: नुआपाड़ा सीट विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद 8 सितंबर को खाली हुई।
इन सीटों पर उपचुनाव के परिणाम राजनीतिक दलों के लिए अगले साल के विधानसभा चुनावों से पहले संकेतक साबित हो सकते हैं।
