
मुंबई। लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मुंबई रेल विकास निगम (एमआरवीसी) ने पनवेल–वसई लोकल मार्ग को अपनी ‘MUTP 3B’ परियोजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से दोनों स्टेशनों के बीच सीधी लोकल सेवा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
यह परियोजना मुंबई रेल विकास महामंडल द्वारा चलाई जा रही है, जिसका लक्ष्य मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क का विस्तार करना है। पनवेल–वसई को जोड़ने से यात्रियों को अब लंबे सफर और बदलती ट्रेनों की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
भविष्य में इस मार्ग को बोरिवली और विरार तक बढ़ाने की भी योजना है। इससे पश्चिमी उपनगरों के यात्रियों को सीधे संपर्क की सुविधा मिलेगी और पूरे उपनगरीय रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी और भी सशक्त होगी।
