
बुगा (कोलंबिया)।
कोलंबिया के बुगा शहर में आसमान से गिरे एक रहस्यमयी गोले ने वैज्ञानिकों और आम लोगों में उत्सुकता जगा दी है। इस धातु के गोले में न तो कोई जोड़ है और न वेल्डिंग के निशान, जिससे कुछ शोधकर्ता इसे एलियन मूल का मान रहे हैं।
वैज्ञानिक जोस लुइस वेलाज़क्वेज का दावा है कि यह तीन परतों वाली संरचना किसी भी मानव निर्मित वस्तु से भिन्न है। वहीं, अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और TILT संस्थान की प्रमुख जूलिया मॉसब्रिज ने इसे किसी कला परियोजना की उपज बताते हुए ऐसे निष्कर्षों पर पहुंचने से पहले सावधानी की सलाह दी है।
मॉसब्रिज के मुताबिक यह खोज हमें उन सीमाओं का एहसास कराती है जिन्हें हम आज तक नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं जहां हमारे नियंत्रण की कल्पना भ्रम साबित हो रही है।’ साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि दशकों से अज्ञात वस्तुएं देखी जाती रही हैं और अमेरिकी सरकार भी इनके अस्तित्व को स्वीकार चुकी है।
इस गोले को लेकर जांच जारी है लेकिन इसकी उत्पत्ति को लेकर रहस्य बना हुआ है।