◆ नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का आयोजन

● मुंबई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ के अध्यक्ष टी. एन. दुबे के नेतृत्व में अंधेरी-पूर्व स्थित अम्बावाड़ी के संस्था कार्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मुरजी पटेल (काका), आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, भाजपा नेता रामाश्रय उपाध्याय, संस्था महामंत्री अधिवक्ता अशोक मिश्रा, कामगार नेता विकास तिवारी, युवा समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडेय, रवि सिंह, संस्था उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला तथा अपंग आकांक्षा के अध्यक्ष वसंत अम्बोरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संस्था सचिव प्रशांत चारी, मीना पटेकर, मदन सितप, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, विनय दुबे, अमित खरवार, राम प्रजापति, पिंटू उपाध्याय, धीरज सिंह, हितेश दुबे, रज्जाक बिलखिया, राम ठाकुर, अनिल तिवारी, पवन दुबे, गुलाबदत्त तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक मुरजी पटेल (काका), अध्यक्ष टी. एन. दुबे तथा अन्य अतिथियों ने लगभग 200 दिव्यांगजनों को घरेलू उपयोग की सामग्री एवं मिष्ठान वितरित किया। विधायक पटेल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
