
● मुंबई।
हिंदी पत्रकारों की प्रमुख प्रतिनिधि संस्था ‘मुंबई हिंदी पत्रकार संघ’ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित नागरिकों और किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र, अशोक शुक्ला सहित पत्रकार गण विनोद यादव, अभिषेक पांडेय और सोनू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
