■ 22 घंटे चलेगा जलापूर्ति रखरखाव कार्य

मुंबई।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुख्य जलवाहिनी पाइपलाइन पर रखरखाव और वाल्व बदलने का बड़ा कार्य निर्धारित किया है। यह काम 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से 15 नवंबर को सुबह 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान घाटकोपर, कुर्ला, चेंबूर, माटुंगा, वडाला और सायन समेत कई क्षेत्रों में 22 घंटे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।
मनपा जल विभाग के अनुसार पुराने और नए तांसा जलवाहिनी तथा विहार ट्रंक मेन पाइपलाइन पर कुल पांच वाल्व बदले जाएंगे, जिनमें चार बटरफ्लाई वाल्व और एक स्लूइस वाल्व शामिल हैं। इन लाइनों से शहर और उपनगरों में पानी की आपूर्ति की जाती है।

रखरखाव कार्य के दौरान जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी, उनमें निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं-
● घाटकोपर–कुर्ला क्षेत्र
राजावाड़ी (पूर्व), चित्तरंजन नगर, विद्याविहार, राजावाड़ी अस्पताल, ओएनजीसी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, आर.एन. गांधी मार्ग, न्यू तिलक नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, साबले नगर, संतोषी माता नगर, नेहरू नगर, मदर डेयरी रोड, जागृति नगर, नावरे बाग, पुलिस कॉलोनी, कसाईवाड़ा, चुनाभट्टी, तक्षशिला नगर, त्रिमूर्ति मार्ग, राजीव गांधी नगर, म्हाडा कॉलोनी और समर्थ नगर आदि।
● चेंबूर क्षेत्र (14–15 नवंबर)
तिलक नगर, स्टेशन रोड, पेस्टम सागर रोड नं. 1 से 6, ठक्कर बप्पा कॉलोनी (सेक्टर 1 से 4), शास्त्री नगर, सहकार नगर, इंदिरा नगर, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पश्चिमी सर्विस रोड, गोडरेज कॉलोनी, यशवंत नगर, आदर्श नगर, भक्ति पार्क, अजमेरा कॉलोनी और एमएमआरडीए एसआरए कॉलोनी।
◆ सायन, वडाला, माटुंगा, दादर (15 नवंबर सुबह 3:45 से 8 बजे तक):
सायन पूर्व–पश्चिम, माटुंगा पूर्व, वडाला, प्रतीक्षा नगर, पंचशील नगर, वडाला ट्रक टर्मिनल, न्यू कफ परेड, सायन कोलीवाड़ा–सरदार नगर और गांधी नगर आदि क्षेत्र।
मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी पहले से संग्रहित करें और सावधानीपूर्वक उपयोग करें।
