
लीड्स।
20 जून से शुरू हुए हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए न सिर्फ टीम इंडिया को मज़बूती दी बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला। पंत ने 102 गेंदों में 65 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 दमदार छक्के शामिल थे। इन दो छक्कों के साथ ही पंत WTC में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 61 पारियों में 58 छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा 56 छक्कों के साथ पीछे रह गए। इस सूची में उनसे आगे केवल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिनके नाम 96 पारियों में 83 छक्के दर्ज हैं।
पंत की इस आक्रामक पारी ने भारत को दिन के अंत तक 3 विकेट पर 359 रन तक पहुंचाने में मदद की। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 127 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाकर शतक जड़े, जबकि केएल राहुल ने भी 42 रनों का योगदान दिया। पंत अब स्टोक्स के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने की दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं।