
धनुष और कृति सेनन पहली बार साथ नजर आने जा रहे हैं और उनका यह नया सफर है बहुचर्चित फिल्म तेरे इश्क में। निर्देशक आनंद एल राय इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा को अपनी खास शैली में पेश कर रहे हैं, जबकि कहानी की रूपरेखा हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने गढ़ी है। फिल्म के संगीत ने उत्सुकता और भी बढ़ा दी है, क्योंकि इसकी धुनें तैयार की हैं ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने।
फिल्म 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और हिंदी, तमिल तथा तेलुगु तीनों भाषाओं में एक साथ प्रदर्शित होगी।
14 नवंबर, 2025 को जारी किए गए तेरे इश्क में के ट्रेलर ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया। महज कुछ ही दिनों में इसे 29 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और हिमांशु शर्मा ने टी-सीरीज के बैनर तले किया है।
