■ 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025
- नया सप्ताह सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं भाग्य प्रबल रहेगा तो कहीं संबंधों, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सावधानी की आवश्यकता होगी। आइए जानें, 12 राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा बीतेगा-

♈ मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। यदि आप किसी पुराने संकट से जूझ रहे हैं, तो वह इस सप्ताह भी बना रह सकता है। योजनाओं में बाधा आने से मन खिन्न होगा। इष्ट-मित्रों का सहयोग न मिलने से निराशा का भाव बढ़ सकता है।
♉ वृषभ
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है। पूर्वार्ध में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य और संबंधों की दृष्टि से शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहेगी।
♊ मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। करियर या कारोबार में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। मनचाही नौकरी या अवसर मिलने से प्रसन्नता और घर में उत्साह बढ़ेगा।
♋ कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कामकाज की अधिकता से होगी। अचानक कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त श्रम करना पड़ सकता है।
♌ सिंह
सिंह राशि के लिए सप्ताह करियर और परिवार दोनों ही दृष्टियों से अनुकूल रहेगा। नए कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। आपके व्यवहार और वाणी से लोग प्रभावित होंगे और सहयोग प्राप्त होगा।
♍ कन्या
कन्या राशि के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मिश्रित जबकि उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर भागदौड़ रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या से मन व्यथित हो सकता है।
♎ तुला
तुला राशि के लिए यह सप्ताह अत्यधिक व्यस्तता वाला रहेगा। निजी समस्याओं के समाधान में समय लगेगा और कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण कुछ तनाव बढ़ सकता है।
♏ वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा कार्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
♐ धनु
धनु राशि के लिए सप्ताह आपाधापी से भरा रहेगा। कार्यस्थल और निजी जीवन दोनों को संभालने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है, जो सुखद और लाभकारी सिद्ध होगी।
♑ मकर
मकर राशि के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। जीवनशैली संतुलित रखें, अन्यथा स्वास्थ्य कष्ट संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं और नशे से दूर रहें।
♒ कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता है, वरना सफलता हाथ से निकल सकती है। कारोबार में शुरुआत अनुकूल रहेगी, लेकिन परिवार से जुड़ी किसी समस्या से मन व्याकुल हो सकता है।
♓ मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और आप अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ते दिखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
