
● नई दिल्ली।
साल 2025 अपने अंतिम दिनों में है और इसी बीच गूगल ने इस वर्ष भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपीज की सूची जारी की है। फिल्मों से लेकर यात्राओं तक बहुत कुछ ट्रेंड में रहा पर खाद्य व्यंजनों में लोगों की जिज्ञासा सबसे अलग दिखाई दी।

यहाँ हैं इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-10 फूड आइटम, संक्षिप्त रूप में-
- इडली
दक्षिण भारतीय क्लासिक इडली इस साल सबसे ज्यादा खोजी गई रेसिपी रही। - पोर्नस्टार मार्टिनी
वोडका और पैशनफ्रूट से तैयार यह कॉकटेल दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई डिश बनी। - ठेकुआ और उकड़ी मोदक
बिहार–झारखंड की छठ पर्व पर बनने वाली पारंपरिक मिठाई ठेकुआ और उकड़ी के मोदक वाली डिश चौथे स्थान पर रही। - उगादी पचड़ी
तेलुगु नववर्ष पर बनाई जाने वाली यह विशेष मिठाई पाँचवें स्थान पर ट्रेंड में रही। - चुकंदर कांजी
उत्तर भारत का यह फर्मेंटेड हेल्दी ड्रिंक छठे नंबर पर रहा। - तिरुवथिराई काली
तमिलनाडु के पारंपरिक त्योहार का खास पकवान इस सूची में सातवें स्थान पर रहा। - यॉर्कशायर पुडिंग
ब्रिटिश क्लासिक डिश भारत में आठवें नंबर पर सबसे अधिक सर्च की गई। - गोंद कतीरा
गर्मी में ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाला यह प्राकृतिक गोंद नौवें स्थान पर रहा। - कोलुकट्टई
दक्षिण भारत की लोकप्रिय स्टीम्ड डम्पलिंग मीठी और नमकीन दोनों किस्मों में टॉप-10 में दसवें स्थान पर शामिल रही।
साल 2025 में भारतीय यूजर्स की सर्च लिस्ट ने एक बार फिर दिखाया कि भारत विविध स्वादों और क्षेत्रों की रेसिपियों के प्रति कितना उत्साहित रहता है।
