
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपका दिन बहुत लकी हो सकता है, क्योंकि नए भूमि–भवन या मकान की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही किसी से बात या विवाद होने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक विवाद से बचें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। यदि किसी को धन दिया है, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन से सावधान रहें और स्त्रियों से अनावश्यक विवाद से बचें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जैसे व्यवसाय में साझेदारी करना। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। माता–पिता को प्रसन्न रखें। धन लाभ के योग हैं।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार, नौकरी और शिक्षा में धैर्य से कार्य करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
आज आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। भागदौड़ बढ़ेगी और परिवार में हल्की अनबन हो सकती है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: बैंगनी
कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभ और व्यापारियों को आर्थिक फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक चिंता हो सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। रुकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं या पुनः शुरू हो सकती हैं। परिवार में खुशी रहेगी और घूमने–फिरने का योग है। आज शनि मंदिर में दीपक अवश्य जलाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज अनावश्यक क्रोध से बचें। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। कोई पुराना मित्र धन संबंधी मदद मांग सकता है। परिवार संग धार्मिक आयोजन में शामिल होने का योग है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज का दिन धार्मिक कार्यों से प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपकी अनोखी कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में लाभदायक सौदे बनेंगे। माता–पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
माता–पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पढ़ाई और काम में एकाग्रता रखें तथा किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार में नई नौकरी से खुशियां बढ़ेंगी। साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी निवेश के अवसर बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन माताजी से किए वादे को लेकर मन थोड़ा व्यस्त रह सकता है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में पूरी जांच–परख करें। व्यवसाय में मेहनत बनाए रखें, तभी प्रगति दिखेगी। पेंडिंग काम निपटाने में दिन उपयोगी रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, हालांकि मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर हल्का असर हो सकता है।
