
रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित आनंद नगर बाजार के साईं मंदिर से साईं बाबा की पालकी गुरुवार, 12 दिसंबर को शिर्डी के लिए रवाना हुई।
आनंद नगर साईं बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. जी. राव ने बताया कि श्री साईं सेवकरी संस्था के 25 साईं भक्त साईं बाबा की पालकी लेकर सुबह 11 बजे आरती के पश्चात साईं मंदिर से शिर्डी के लिए रवाना हुए। यह पालकी यात्रा ठाणे, कसारा और इगतपुरी मार्ग से होते हुए शिर्डी पहुंचेगी।
पूर्व नगरसेविका राजुल पटेल तथा लोखंडवाला सिटीजन फोरम के कैप्टन राकेश की उपस्थिति में साईं बाबा की पालकी को विधिवत रवाना किया गया। पालकी यात्रा में साईं भक्त किशोर धुरे के नेतृत्व में सुनीता सरोज, करांडे, कुसुम, सदानंद पुजारी, अशोक, मीनाक्षी ढले, कविता वाठ, दीपक लोखंडे, सुदेश मोहिते, अशोक वडार सहित अनेक साईं भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर आनंद नगर साईं बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. जी. राव द्वारा साईं भक्तों के लिए कंबल, बिस्कुट तथा यात्रा मार्ग के लिए नाश्ता एवं पानी की व्यवस्था की गई।
पालकी यात्रा में राज वाघमारे, साबरा, विजय पोलेकर, कृष्णा पुजारी, केनिथ तथा पूर्व नगरसेवक पांडुरंग आंब्रे सहित अन्य साईं भक्तों ने सहयोग कर अहम भूमिका निभाई।
