■ समय, कर्म और ग्रहों का संयोग

- नवीन सप्ताह जीवन में नई संभावनाएँ, चुनौतियाँ और अवसर लेकर आता है। ग्रहों की चाल के अनुसार यह सप्ताह किसी के लिए उन्नति का संदेश लाएगा, तो किसी के लिए सावधानी और संयम का संकेत देगा। परिश्रम, विवेक और धैर्य से ही परिस्थितियों को अपने पक्ष में किया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल-
♈ मेष
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक खूब परिश्रम करेगा और अपने प्रयासों से परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। चल-अचल सम्पत्ति खरीदने या उसमें वृद्धि का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगिता में बड़ी विजय मिल सकती है।
♉ वृष
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। देश-विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह लाभकारी रहेगा। पूंजी निवेश से बड़े लाभ की संभावना है। गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ और अनुकूल होंगी।
♊ मिथुन
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक मानसिक उलझनें और तनावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं, जिससे दबाव महसूस हो सकता है। विरोधी और प्रतिस्पर्धी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण है, इसलिए सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करें, अन्यथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
♋ कर्क
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में चुनौतियाँ बनी रहेंगी और मानसिक तनाव रह सकता है। सप्ताह के मध्य से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएँगे, जिससे राहत महसूस होगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से परिस्थितियाँ धीरे-धीरे सुगम होंगी।
♌ सिंह
इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सक्रियता बनी रहेगी, पर कुछ उलझनें और परेशानियाँ तनाव का कारण बन सकती हैं। विरोधी और प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेंगे। सावधानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। अपाहिजों को दान करने से मानसिक राहत मिल सकती है।
♍ कन्या
इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है, फिर भी सक्रियता बनी रहेगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे न होने से कठिनाई महसूस हो सकती है।
♎ तुला
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। मन चंचल रह सकता है। कभी-कभी अधिक खर्च के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पटरी पर लाने में सफलता मिलेगी।
♏ वृश्चिक
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कई चुनौतियों को कम करने में सफलता मिलेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में प्रगति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक हो सकता है, फिर भी महत्वपूर्ण कार्यों के पूरे होने से राहत महसूस होगी।
♐ धनु
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार संभव है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। चल-अचल सम्पत्ति खरीदने का योग बनता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है।
♑ मकर
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। शनि की उतरती साढ़े-साती के कारण राहत महसूस होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ धीरे-धीरे दूर होंगी। परिश्रम और कर्मठता से कई कार्यों में सफलता मिलेगी।
♒ कुंभ
इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। राहु-केतु के प्रभाव से चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं। उतरती साढ़े-साती के कारण कुछ राहत मिलेगी, पर कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
♓ मीन
इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शनि की साढ़े-साती के कारण दबावपूर्ण स्थितियाँ बनेंगी। विरोधी और प्रतिस्पर्धी नई परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण है।
