- श्रद्धा-भक्ति के साथ बीता सात दिवसीय कार्यक्रम

ठाणे ।
ठाणे से सटे भिवंडी क्षेत्र के काल्हेर ग्राम स्थित संजीवनी कॉम्प्लेक्स में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं धार्मिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने सहभागिता की और कथा का रसास्वादन किया।
सात दिवसीय यह श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया। 14 दिसंबर को पूर्णाहुति हवन एवं भंडारे के साथ कथा का विश्राम हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथाव्यास श्री वृंदावन धाम निवासी पूज्य श्री आचार्य स्वप्निल (ऋषि) महाराज जी ने अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत के प्रमुख एवं प्रेरक प्रसंगों का अत्यंत सरल, भावपूर्ण और प्रभावशाली वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, रुक्मिणी विवाह तथा गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कलश यात्रा में भाजपा नेता श्रीधर जयवंत पाटिल, सुजीत मधुकर पाटिल (तात्या सेठ) सहित समाजसेवक एवं उद्योगपति राकेश पाटिल ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इनमें श्रीधर जयवंत पाटिल, काल्हेर की सरपंच अश्लेषा पंकज तरे, पंकज तरे, सुजीत मधुकर पाटिल (तात्या सेठ), पूर्व सरपंच पुंडलिक भोकरे (काका), पूर्व सरपंच छत्रपति पाटिल, पूर्व सरपंच स्नेहा देवेंद्र पाटिल, देवेंद्र पाटिल, पूर्व सरपंच विनोद मुकादम, पूर्व सरपंच एड. समीर पाटिल, समाजसेवक राकेश पाटिल, समाजसेवक धनंजय चौधरी सहित अन्य मान्यवरों ने भाग लेकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में चंद्रेश चौधरी, मुन्ना चौधरी, ओमकार निर्मल, रविशंकर मिश्रा, संयोजक टीम उत्तर भारतीय सकल हिंदू समाज, संजीवनी परिवार तथा काल्हेर ग्रामस्थ मंडल का विशेष योगदान रहा।
