- नया सप्ताह नई संभावनाओं, चुनौतियों और अवसरों का संकेत लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर राशि पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। कहीं करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कहीं सतर्कता और धैर्य की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह क्या संदेश लेकर आया है-

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ, शांतिदायक और लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। यह यात्रा नए संपर्क बनाने और लाभ बढ़ाने वाली रहेगी। इष्ट मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ आपाधापी भरा रह सकता है। आर्थिक लाभ या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कागजी कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। यदि भूमि-भवन या कारोबार में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर और विवेक के साथ निर्णय लें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में प्रगति के नए द्वार खोलेगा। नौकरी बदलने या व्यवसाय विस्तार की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। किसी पुरानी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। भूमि-भवन का सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। ऊर्जा, समय और धन का संतुलित प्रबंधन आवश्यक रहेगा, अन्यथा अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध खर्चीला रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। घर की मरम्मत, साज-सज्जा या सुख-सुविधा से जुड़े सामान पर धन खर्च हो सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। सप्ताह का पूर्वार्ध सुख, लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। आपके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा। लंबे समय से जिस कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे थे, उसकी शुरुआत संभव है। परिवार, मित्रों और कार्यक्षेत्र में सीनियर-जूनियर सभी का सहयोग मिलेगा। स्वजनों की मदद से आप अपने कार्य समय पर और आसानी से पूरे कर पाएंगे।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन आलस्य और अहंकार को त्यागना होगा। अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पूरे सप्ताह साहस और धैर्य का संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। करियर और कारोबार से जुड़े कार्य कुछ संघर्ष और भागदौड़ के बाद पूरे होंगे। इसके बावजूद मन में असंतोष बना रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने की शिकायत रह सकती है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, मनचाहे स्थान पर तबादले या वेतन वृद्धि से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी वाणी से काम भी बन सकता है और बिगड़ भी सकता है। ऐसे में तर्क-वितर्क से बचें और व्यवहार में संयम व विनम्रता रखें। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी व्यस्त रह सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कड़ी मेहनत की मांग करेगा। कठिन परिश्रम के बाद ही मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में निजी कार्यों के कारण करियर और कारोबार प्रभावित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों को लेकर चिंता रह सकती है।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों के पूरे होने के प्रबल योग हैं।
