
● मुंबई
नवभारत टाइम्स समाचार पत्र की ओर से रामलीला स्पर्धा–2025 का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा के अंतर्गत मुंबई, ठाणे और कल्याण जैसे शहरों में आयोजित रामलीला मंचनों के लिए नवभारत टाइम्स द्वारा निर्णायकों की नियुक्ति की गई थी। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी तथा डॉ. श्रीमती शैलेश श्रीवास्तव शामिल थीं। दोनों निर्णायकों ने विभिन्न लीला स्थलों पर जाकर रामलीला मंचनों का अवलोकन किया।
NBT की ओर से 23 जनवरी को सभी रामलीला आयोजकों को आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवभारत टाइम्स के संपादक सुंदरचंद ठाकुर, ललित वर्मा, नवीन पाण्डेय तथा विजय पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजकों को दो श्रेणियों आधुनिक रामलीला एवं पारंपरिक रामलीला के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।
पारंपरिक रामलीला श्रेणी में द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र रामलीला सेवा समिति को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से संरक्षक वीरेंद्र मिश्र, अध्यक्ष रामजी यादव एवं कार्याध्यक्ष शरद यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया।
