
● नालासोपारा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘स्वास्थ्य की आज़ादी’ के संदेश के साथ नालासोपारा (पूर्व) में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। कुश जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जनहित में यह निःशुल्क मेगा मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर 26 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कुश जनसेवा फाउंडेशन के शाखा कार्यालय, जियो टावर के पास, श्रीराम नगर, नालासोपारा-पूर्व में आयोजित होगा।
यह स्वास्थ्य शिविर देव मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के प्रायोजन तथा आर्यन फार्मा, फिनचेक पैथोलॉजी, बीएम सुरक्षा बल एवं नितिन ग्राफिक्स के सह-प्रायोजन से संपन्न होगा। शिविर में आम नागरिकों के लिए ब्लड शुगर जांच, कोलेस्ट्रॉल जांच, ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड का निःशुल्क पंजीकरण भी किया जाएगा, जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस जनकल्याणकारी आयोजन में मुख्य सहयोगकर्ता दिनेश प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों संजय सिंह, डॉ. कमल चंद, सुशील दुबे, राकेश राय, मदन तिवारी, कमल सौरभ, मिथुन लाल कश्यप, चंद्रशेखर शर्मा एवं बलिराम यादव का अहम योगदान सराहनीय रहा।
कुश जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ उठाएं और गणतंत्र दिवस को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाएं।
