
● मुंबई
गार्डन मित्र परिवार की ओर से स्वर्गीय रघुनाथ विठ्ठल चव्हाण उद्यान में प्रातःकाल नवनिर्वाचित नगरसेविका शिल्पा केलुस्कर के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक प्रवीणभाई लोखंडे के साथ पद्माकर परब, संदीप पवार, चंद्रकांत शिंदे, चेतन अहिरे, चंद्रकांत कांबले, संजय सुर्वे, रामदास, एवेरेस्ट कॉहेलो, राजेंद्र मोंडकर, संतोष शिर्के, बाबू सामलेटी सहित महिला मंडल की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए नगरसेविका शिल्पा केलुस्कर ने उद्यान के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के साथ प्रतीक्षा नगर परिसर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने नवनिर्वाचित नगरसेविका को शुभकामनाएं देते हुए उनसे क्षेत्र के सतत विकास की अपेक्षा जताई।
