◆ सुरेश शुक्ल के गीतों से भावविभोर हुए श्रोता
◆ जहाँ माँ सरस्वती विराजमान होती हैं, वहाँ ज्ञान, कला और सृजनशीलता का वास होता है – विधायक नरेंद्र मेहता

● भाईंदर
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से लगातार नौवें वर्ष माँ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। संस्था की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। सरस्वती पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संगीतकार एवं लोकगायक सुरेश शुक्ला ने सरस्वती वंदना तथा प्रेरणादायक भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे। शुक्ला के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और ज्ञान, कला एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मीरा रोड के विजय पार्क स्थित अंबर प्लाजा चौक पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से लगभग दो हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मीरा-भाईंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने लगातार नौवें वर्ष सरस्वती पूजा आयोजन के लिए सद्भाव सहयोग संस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जहाँ माँ सरस्वती विराजमान रहती हैं, वहाँ ज्ञान, विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और सृजनशीलता का स्वतः वास होता है। देवी सरस्वती ज्ञान का प्रकाश फैलाती हैं, अज्ञानता के अंधकार को दूर करती हैं और भक्त की वाणी को मधुर बनाती हैं।
नवनिर्वाचित नगरसेवक नवीन सिंह ने माँ सरस्वती की दिव्य प्रतिमा की ओर संकेत करते हुए कहा कि फूलों से सजा सिंहासन, स्वर्ण आभूषणों से दमकता स्वरूप और हाथों में वीणा मानो यह संदेश दे रहा हो कि ज्ञान ही सच्ची साधना है। माँ की करुणामयी दृष्टि ऐसा आभास कराती है, जैसे जीवन की सारी उलझनें स्वतः सुलझने लगी हों।
इस अवसर पर नगरसेवक मनोज दुबे, प्रशांत दलवी, आनंद मांजरेकर, प्रतिभा जाट, पूर्व नगरसेवक राजू भोईर, उद्योगपति बलवंत सिंह, रामकांत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष एड. जी.सी. तिवारी, महासचिव सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सचिव राकेश यादव, संरक्षक राजू मिश्र, प्रमोद मिश्र, रमेश उपाध्याय, मनोज सिंह, रत्नेश मिश्रा के अलावा रोहित तिवारी, लालचंद यादव, प्रमोद शुक्ल, संजय अग्रवाल (सीए), विनोद तिवारी, शिवम मिश्र, अशोक शुक्ल, संतोष तिवारी, भगवान चौधरी, जितेन्द्र गुप्त, मोहन मिश्र, प्यारेलाल गुप्ता, सचिदानंद मिश्र, उद्धव सोनी और विष्णु प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
