
● मुंबई
मुंबई महानगर के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद व समाजसेवी गिरीश चंद्र पांडेय को एक भव्य समारोह में विद्या वाचस्पति (समतुल्य पीएचडी) से सम्मानित किया गया। राष्ट्र भाषा हिंदी एवं स्थानीय भाषाओं के प्रसार प्रसार हेतु समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य, कला एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।
यह सम्मान समाजसेवा संस्कृति शिक्षा और मानवीय मूल्यों को समर्पित निरंतर साधना का प्रतीक है। यह उपाधि विद्या पीठ की प्रबंध समिति के निर्णयनुसार विद्या पीठ के कुलपति डॉ इंद्रभूषण मिश्र के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई।
यह सम्मान गिरीश चंद्र पांडेय के शैक्षणिक यात्रा में नई रोशनी जैसा है। शिक्षा जगत के महानुभावों और चन्द्र शेखर मेमोरियल हाय स्कूल बदलापुर के शिक्षा प्रेमियों ने गिरीशचंद्र पांडेय को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खुशी जाहिर किया।
गिरीश चंद्र पांडेय जी थाने व मुंबई जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों का कुशल संचालन व सामाजिक प्रतिष्ठानों को अपना मार्गदर्शन देने का सराहनीय कार्य करते हैं।
