
● मुंबई
महाराष्ट्र राज्य विधिमंडल का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 23 फरवरी से आरंभ होगा। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का राज्य बजट 6 मार्च को सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा और विधान परिषद की कार्य सलाहकार समितियों की बैठकों में यह तय किया गया कि सत्र 23 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा।
इन अहम बैठकों में विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के गटनेता मौजूद रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के कारण सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कोई शासकीय कार्य नहीं होगा। पहले दिन दोनों सदनों में अजीत पवार को श्रद्धांजलि स्वरूप शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक दल के गटनेताओं के साथ तीन-तीन सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पुरवणी मांगें प्रस्तुत करेंगे, जबकि 6 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट औपचारिक रूप से सदन में पेश किया जाएगा।
