
● रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष कुलाबा विधानसभा द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर मस्जिद बंदर में मुफ्त आरोग्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हिंदूहृदयसम्राट श्री बालासाहेब ठाकरे के जन्म शताब्दी अवसर पर रघुनाथ महाराज शिक्षा संस्थान तथा वैष्णव संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।15 जनवरी रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चले इस योग चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यहां मधुमेह, रक्तचाप, थायराइड, कमरदर्द, घुटनों का दर्द, अनिद्रा, तनाव, थकान आदि पर योग द्वारा उन्हें प्रशिक्षित कर उनका उपचार किया गया।
सभी योग चिकित्सकों का सम्मान शिव सेना उप नेता अरुण दुधवडकर के हाथों किया गया। कुलाबा विधानसभा प्रमुख विकास मयेकर एवं सुनील उकर्डे द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाजीराव मालसुरे, अजिंक्य धात्रक, विक्रम धोत्रे, मंगेश सावंत, श्रीमती बीना दौडकर, श्रीमती नम्रता सालवी, रंजिश जाधव, श्रीमती स्मिता कदम, श्रीमती समीक्षा गोरडे, श्रीमती शारदा रोकड़े, सागर भोसले, भालचंद्र पाटिल, अनिल ढोमे, मंगेश आंग्रे सचिन सालवी, चंद्रमणि जाधव, सचिन दौंडकर, प्रणव गोरडे सहित सभी शिव सैनिक, युवा सैनिक महिला आघाड़ी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने अहम् भूमिका निभाई ।
