- नए सप्ताह की शुरुआत कई राशियों के लिए नई संभावनाएँ और कुछ के लिए सावधानी का संदेश लेकर आई है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल जहां कुछ जातकों को उपलब्धि और सम्मान दिला सकती है, वहीं कुछ को वाणी, व्यवहार और निर्णयों में संतुलन रखने की सलाह दे रही है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपकी बात जहां परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकती है, वहीं असावधानी से कही गई बात बनते काम को बिगाड़ भी सकती है। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक समस्याओं के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी भी कार्य को असमंजस की स्थिति में करने और क्रोध में आकर बड़े फैसले लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का अपेक्षित साथ न मिलने से कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपने कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे और करियर व कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पूर्वार्ध में उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी। इस दौरान छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से हो सकती है। कोर्ट-कचहरी या शासन से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। मुकदमों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और विरोधी समझौते की पहल कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रह सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सीमित लाभ देने वाला रह सकता है। जोश की बजाय होश से काम लें। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बनाए रखना होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और योजनाओं का खुलासा समय से पहले न करें। नौकरीपेशा लोगों को विवादों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे, जिससे आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। शुरुआत से ही सुख-सौभाग्य के संकेत मिलेंगे। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। आपके प्रयासों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े निर्णयों से लाभ संभव है। ग्रह-गोचर अनुकूल रहने से करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है। हालांकि परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और पारिवारिक जीवन दोनों के लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलने से कार्य सहजता से पूरे होंगे। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।
