
● मुंबई
सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय और चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बीमा क्षेत्र में एक नई पहचान बनाते हुए प्रतिष्ठित एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) अवॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि Axis Max Life Insurance के साथ वर्ष 2025 में प्राप्त की।
एमडीआरटी (MDRT) बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है। इस मानक को प्राप्त करना उच्च पेशेवर दक्षता, ग्राहक विश्वास और निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन का द्योतक है। गलगली ने अपने समर्पण और कार्यशैली से यह मुकाम हासिल कर बीमा जगत में नई पहचान बनाई है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन घाटकोपर पूर्व स्थित कंपनी कार्यालय में किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक राहिल जैटली और कार्यालय प्रमुख महेश चौधरी ने एमडीआरटी का मानक हासिल करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में अनिल गलगली के साथ अब्दुल लतीफ, अशफाक अहमद, नमिता ठाक्कर और शैजू जोसे शामिल रहे, जिन्होंने भी एमडीआरटी बेंचमार्क सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।
यह अवसर कंपनी परिवार के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ। बीमा क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह उपलब्धि पेशेवर उत्कृष्टता और ग्राहक केंद्रित सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
