
● मुंबई
भुगतान मंच PhonePe ने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित एक अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। यह तकनीक Microsoft की फाउंड्री प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित की गई है, जिसके माध्यम से अब उपयोगकर्ता केवल बोलकर या लिखित निर्देश देकर ऐप में विभिन्न कार्य संपन्न कर सकेंगे, चाहे भुगतान करना हो या अपने लेन-देन का विवरण देखना हो।
कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि यह नई सुविधा उपयोगकर्ताओं के अनुभव को अधिक सहज और व्यक्तिगत बनाएगी। अब ऐप के भीतर लंबी सूची वाले मेन्यू या विकल्पों को खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उपयोगकर्ता सीधे अपना निर्देश देंगे और कार्य पूरा हो जाएगा।
फोनपे के अनुसार, यह नवाचार डिजिटल भुगतान को और सरल, संवादात्मक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआई समर्थित यह प्रणाली न केवल समय बचाएगी, बल्कि ऐप के उपयोग को भी अधिक स्वाभाविक और सुविधाजनक बनाएगी।
