- जैसे ही ग्रह अपनी चाल बदलते हैं और सूर्य व बुध की ऊर्जा मिलकर नए विचारों को जन्म देती है, यह सप्ताह जीवन के लगभग हर क्षेत्र में गति और परिवर्तन का संकेत देता है। भावनात्मक गहराई, व्यावसायिक चुनौतियाँ, संबंधों की समझ तथा आत्म-अन्वेषण इस हफ्ते में इन सबका अनुभव होगा। ग्रहों की चाल यह संदेश देती है कि सोच में स्पष्टता, निर्णयों में दृढ़ता और मन में सकारात्मकता ही सफलता की कुंजी हैं। पुराने अटके मामलों को गति मिलने के साथ ही नए अवसर भी आपके सामने खुलेंगे।
आइए अब प्रत्येक राशि के लिए विस्तार से जानें कि यह सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है…

● मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। खास बात ये कि यह यात्रा आपके जीवन में बड़े बदलाव, बड़ी सफलता और बड़े लाभ का कारण बनेगी। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों या फिर किसी बड़ी समस्या से परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह आप उसका समाधान निकालने में पूरी तरह से कामयाब हो जाएंगे।
● वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछेक समस्याएं परेशान करेंगे।
● मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला हैं सप्ताह की शुरुआत में जहां कुछ समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा, वहीं कुछ एक बड़े खर्चे आपकी आर्थिक समस्याओं को बढ़ाने का काम करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस सप्ताह वे सक्रिय रहकर आपके काम में अवरोध उत्पन्न करते हुए आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं।
● कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को समय पर और मनचाहे तरीके से करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। पूरा सप्ताह कर्क राशि वाले लोगों के उतार-चढ़ाव पूर्ण रहने वाला बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव पूर्ण बन रहा है।
● सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए जैसा रहने वाला है सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिनाई भरी रह सकती है। यह समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय विपरीत फलकारी बना हुआ है। इस दौरान आपको घरेलू चिंता घेरे रहेंगी। ऐसे में आपको घर-परिवार से जुड़े मसले को सुलझाते समय अत्यंत ही सावधानी बरतनी होगी। जमीन-जायदाद जुड़े मामलों को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
● कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ अथवा उधार दिया हुआ धन भी इस समय आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल फलप्रद बन रहा है।
● तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत का समय व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव पूर्ण बना हुआ है। इस दौरान सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।
● वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़ी दिक्कतों के साथ घर-परिवार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी। किसी के साथ हल्का व्यवहार न करें अन्यथा अपमान होने की आशंका बनी रहेगी।
● धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और प्रगति मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। इस दौरान आपको मनचाहा प्रमोशन या फिर कामकाज की जिम्मेदारी मिल सकती हैं कार्यक्षेत्र में आपकी सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे।
● मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को किसी भी कार्य में लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। यदि बात करें नौकरीपेशा वर्ग की तो उनके लिए समय विपरीत फलकारी बना हुआ है। इस सप्ताह उनके तबादले की आशंका बनी हुई है।
● कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। साथ ही साथ आप अनावश्यक चीजों पर भी खासा धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
● मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करके राहत प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर-कारोबार में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। समस्याओं का समाधान मनचाहे तरीके से निकलने पर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।
