
● मुंबई: पार्थ फाउन्डेशन द्वारा एसडीएम हाई स्कूल, अंबरनाथ में बच्चों को पानी पीने की असुविधा को देखते हुए पानी की टंकी और पांच नल का अनुदान देने के साथ संस्था द्वारा पूरे स्कूल परिसर की पेंटिंग करवाई गई। इस कार्य से बच्चों और टीचरों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों और टीचरों ने पार्थ फाउन्डेशन के समाजसेवी कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल में जो भी समस्याएं होंगी उसके निदान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संस्था के संस्थापक बलराम मिश्रा तथा अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने कहा कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं। योगेश ओझा, अमित मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, राहुल सिंह, शांतिभूषण सिंह समेत फाउंडेशन के कई पदाधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य में अपना सहयोग देकर एक मिसाल पेश की।
