
● मुंबई
आयोजक सुरेश गुप्ता, वीना गुप्ता तथा संयोजक श्री रूद्र स्वरूप सेवा संस्था के सान्निध्य में मालाड के कुरार स्थित श्री बिलेश्वर महादेव मंदिर सभागार में माता की चौकी का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 3000 से अधिक भक्त सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि ‘अग्निशिला’ के संपादक अनिल गलगली, वरिष्ठ कवयित्री एवं नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. नीलिमा पांडेय, अरुण शुक्ला, यशपाल शर्मा, योगेश पाठक, पूजा मिश्रा, कृतायन पांडेय आदि का सम्मान काशीराम खांडेकर, मृत्युंजय ठाकुर, कुमार घनश्याम, संतोष कुमार, लक्ष्मीकांत कमलनयन, शुभम मिश्रा, अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र छेड़ा आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा।
माता जी का पूजन एवं मां शारदा की ज्योति सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता ने प्रज्ज्वलित की।

कार्यक्रम में संगीत कलाकार मंतोष कुमार ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध गायक मंतोष कुमार, भजन सम्राट कुमार घनश्याम तथा वरिष्ठ कवयित्री डॉ. नीलिमा पांडेय जी के मुखारविंद से माता जी की पचरा सुनकर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में 3000 साड़ियों का वितरण महिलाओं के बीच किया गया।
समापन के पश्चात भव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में गुप्ता परिवार, काशीराम खांडेकर, मृत्युंजय ठाकुर, कुमार घनश्याम एवं पत्रकार लक्ष्मीकांत कमलनयन ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
