■ विष्णु नागर को रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा शीर्ष सम्मान 2026

● मुंबई
कथाकार एवं पत्रकार हरीश पाठक को प्रतिष्ठित धर्मवीर भारती स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व यह सम्मान विश्वनाथ सचदेव, आबिद सुरती और बलराम को प्रदान किया जा चुका है।
प्रख्यात कथाकार, व्यंग्यकार और संपादक विष्णु नागर को रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा शीर्ष सम्मान प्रदान किया जाएगा। सोपान सम्मान विनोद कुमार विक्की को तथा शारदा त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान स्नेहलता पाठक को दिया जाएगा। व्यंग्य यात्रा व्यंग्य चिंतक सम्मान संयुक्त रूप से बी.एल. आच्छा और संजीव कुमार को प्रदान किया जाएगा।
रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति एवं व्यंग्य यात्रा प्रबंध समिति की बैठक में बड़ी संख्या में प्राप्त संस्तुतियों और प्रविष्टियों पर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इन पुरस्कारों का निर्णय किया गया। बैठक में प्रख्यात कथाकार ममता कालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम जनमेजय ने की। संरक्षक अशोक त्यागी और महासचिव रणविजय राव भी इसमें शामिल थे। प्रख्यात कथाकार सूर्यबाला से दूरभाष पर संस्तुति प्राप्त की गई।
सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकारों को सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा।
सम्मान समारोह 21 मार्च, 2026 को दिल्ली स्थित हिंदी भवन में सायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
