● प्रेमभूषण महाराज से मिले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

कानपुर।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पिछले दिनों प्रसिद्ध कथाकार पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज से उनके निवास पर सदिच्छा भेंट की। इस भेंटवार्ता के दौरान पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज से उप मुख्यमंत्री की धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई। पूज्यश्री ने राजनीति में आई भाषाई रुग्णता और स्वार्थपरक व्यवहार को समाज और राष्ट्र के लिए घातक बतलाते हुए कहा कि इससे सभी को बचना चाहिए।
महाराज जी ने श्रीरामचरितमानस को लोक कल्याणकारी ग्रंथ की संज्ञा प्रदान करते हुए कहा कि इसमें मानवीय जीवन व्यवहार के उच्चतम आदर्शों के दर्शन होते हैं। जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद से परे यह रामकथा चरित्रवाद और राष्ट्रवाद का पोषक एवं प्रकाशक है। इसके आश्रय में रह कर जीवन को तीनों तापों से मुक्त रखा जा सकता है।
पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज के मीडिया प्रभारी दिनेशप्रताप सिंह के अनुसार कुशलक्षेम लेने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पूज्यश्री ने अपने लोकप्रिय ग्रंथ “आओ गायें रामकथा घर घर में” की प्रति और रामनामी भेंट करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।