- श्रीनगर में बोले मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी

● श्रीनगर
उमर अहमद इलियासी ने श्रीनगर में कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद कश्मीर में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। अब घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं थम गई हैं और युवाओं का रुख शिक्षा तथा विकास की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले हाथों में पत्थर होते थे, आज वहां कलम है और बच्चे पढ़ाई में जुटे हैं।
मुख्य इमाम ने वर्तमान दौर को नया कश्मीर बताते हुए कहा कि इसकी पहचान शांति, स्थिरता और प्रगति से है। उनके अनुसार, पहले जो भय और अस्थिरता का माहौल था, वह अब समाप्त हो चुका है और लोग सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे बिना संकोच कश्मीर की यात्रा करें और यहां के बदले हुए वातावरण को स्वयं अनुभव करें।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भविष्य में भारत का हिस्सा बन सकता है। उनके अनुसार, वहां के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं और इसके लिए जनमत संग्रह की इच्छा जता रहे हैं।
3 अप्रैल 2026 को श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद में उन्होंने ये विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. सैयद दरख्शां भी उपस्थित रहीं।
